फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र का शुभारंभ

Fri, 14 Nov 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया चीनी मिल में डोंगे मे गन्ना डालकर शुभारंभ करते अ​धिकारी व गणमान्य लोग। स्रोत : चीनी मिल प
विज्ञापन
पलियाकलां। चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र का शुक्रवार को पूजन-अर्चन के बाद डोंगा पूजन व हवन के साथ शुभारंभ कर दिया गया है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ है।
विज्ञापन

चीनी मिल के पुजारी रामेंद्र मिश्रा ने विधिवत हवन पूजन यूनिट हेड ओपी चौहान ने कराया। प्रथम गन्ना लाने वाले बैलगाड़ी नगला निवासी किसान उदयवीर की रही, जबकि बुग्गी लाने वाले कय्यूम निवास मरौचा को जिला गन्ना अधिकारी वेदप्रकाश सिंह व अन्य लोगों शाल ओढाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया।
केन कैरियर में तहसीलदार ज्योति वर्मा, सीओ जितेन्द्र सिंह परिहार, गन्ना समिति पलिया अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी, भीरा समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मिथिलेश पांडेय समेत अन्य लोगों ने गन्ना डालकर मिल का शुभारंभ कराया। इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी उदय प्रताप सिंह, विकास मलिक, संजीव दूवे, मोहित अवस्थी, उपेंद्र पांडेय, संजीव श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, सतीश श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। यूनिट हेड ओपी चौहान ने बताया कि शासन की नीति अनुसार इस वर्ष भी केवल एसएमएस पर्ची की सूचना किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। केन हेड राजीव तोमर ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें