फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जमीन मिलने तक ही सीमित रहा रोडवेज के नए बस अड्डे का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर डिपो के रोडवेज बस अड्डे को लेकर तीन महीने पहले 17 बीघा जमीन मिल गई है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो का बस अड्डा शहर के बीचों-बीच में है। यह बस अड्डा काफी छोटा है। ऐसे में बसों को खड़ा करने सहित कई समस्याएं आती हैं। बसों को मोड़ने के चलते दिन में कई बार जाम भी लग जाता है, इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ता है। यह बस अड्डा दान की जमीन पर बना है। इसके भवन का उद्घाटन 25 मार्च 1965 को तत्कालीन परिवहन मंत्री मुजफ्फर हुसैन ने किया था। उस दौरान बसों की संख्या सीमित थी और आबादी भी वहां नहीं थी, इसके चलते काम चलता रहा। बाद में धीरे-धीरे आबादी बढ़ती गई और बसों की संख्या भी बढ़ गई, लेकिन जगह सीमित ही रही। मौजूदा समय में रोडवेज के पास 81 अनुबंधित बसें व 12 निगम की बसें हैं। परिसर में मात्र 10 से 15 बसों के खड़े होने की जगह है। कभी-कभी अन्य डिपो की बसें आने से जगह नहीं मिल पाती तो चालक सड़क किनारे बसों को लगा देते हैं। इससे राहगीर पूरे दिन जाम से गुजरते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें