फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
new corona positive cases
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में गुरुवार को आई रिपोर्ट में 58 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 18 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें चार पॉजिटिव एवं 14 निगेटिव हैं। इसी के साथ अन्य लैब से 20 एवं 34 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

लखीमपुर तहसील में सबसे अधिक 32 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें मोहल्ला महाराजनगर में चार, ठकुरनपुरवा निजामपुर में एक, संतोषनगर में एक, पंजाबी कॉलोनी में एक, सब्जी मंडी में एक, खागी ओयल में एक, छाउछ में एक, खत्री टोला खीरी टाउन में एक, हाथीपुर में दो, नई बस्ती में एक, शास्त्रीनगर में एक, आवास विकास कॉलोनी में दो, पंडितपुरवा राजापुर में एक, कीरतनगर में एक, मिश्राना में एक, खंभारखेड़ा में एक, सरबती देवी कॉलोनी में दो, राजाजीपुरम में एक, शिवसागर कॉलोनी में एक, सिद्धार्थनगर में तीन, रामनगर में दो, झलरिया खीरी टाउन में एक, इमली चौराहा में एक संक्रमित मिला है। तहसील पलिया के पटिहन रोड में एक, बोझवा में एक, भीरा में दो, तहसील निघासन के खमरिया तिकुनिया में एक, अयोध्यापुरवा में एक संक्रमित मिला है। तहसील मोहम्मदी के अजबापुर चीनी मिल में तीन, राजापुर बेनी में एक, तहसील धौरहरा के धौरहरा में एक, ऐरा चीनी मिल में तीन, तहसील गोला गोकर्णनाथ के भदेर में एक, राघव कुंज में एक, राजेंद्रनगर में दो संक्रमित मिले हैं। वहीं आठ संक्रमित मरीजों को अभी ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स= फैक्ट फाइल
अब तक मिले कुल कोरोना संक्रमित- 4428
उपचार के बाद डिस्चार्ज हुए- 3562
एक्टिव कोरोना संक्रमित 819
अब तक संक्रमितों की मृत्यु 47
==============================
सैंपल विवरण
दैनिक 1515
क्रमिक 93340
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें