फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एनएच-730 पर ट्रक की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा घायल

Sat, 29 Aug 2026 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। थाना क्षेत्र में एनएच-730 पर जसवंतनगर के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी खमरिया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। चाचा का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र के चंदीदुबई गांव निवासी राममिलन (55) पुत्र अंगद अपने भतीजे अमित (22) पुत्र रामलखन भार्गव के साथ बाइक से खमरिया थाना क्षेत्र के खड़वा मीतमऊ स्थित रिश्तेदारी में रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे। जसवंतनगर के पास एनएच-730 पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी खमरिया पहुंचाया। डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। राममिलन का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है और एक घायल है। भागे ट्रक चालक और वाहन की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें