फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली सर्वे टीम ने किया बसही बार्डर का निरीक्षण

Sat, 08 Apr 2017 11:15 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

इससे पहले भारत की सर्वे आफ इंडिया कर चुकी है निरीक्षण
खीरी डीएम व कैलाली एसडीओ के बीच होगी मीटिंग
 संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के अंर्तगत भारत-नेपाल सीमा के बसही बार्डर पर सर्वे आफ इंडिया की टीम ने 31 मार्च को नोमैंसलैंड व पिलर का निरीक्षण किया था। अब शनिवार को नेपाल की सर्वे टीम ने भी नेपाली सीमा की भूमि का निरीक्षण किया। साथ ही भारत की सर्वे टीम से वार्ता की। 
विज्ञापन

भारत-नेपाल  सीमा के बसही बार्डर पर पिलर संख्या 200 के पास भारत की सर्वे आफ इंडिया  की टीम ने निरीक्षण किया था। जिसमें टीम ने जंगल के हिस्सों के साथ ही नोमैंस लैंड व पिलरों का निरीक्षण किया था जबकि पेड़ों के पास भी टीम ने जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया था। शनिवार को नेपाल की सर्वे टीम बार्डर पर पहुंची। यहां पर उसने भी अपनी सीमा के अंदर की भूमि का जायजा लिया। नेपाली सर्वे टीम ने भारत की सर्वे टीम से बातचीत भी की। दोनों टीमों के अनुसार जल्द ही लखीमपुर के डीएम और नेपाल के कैलाली एसडीओ की मीटिंग नेपाल महेंद्रनगर में होगी। जिसमें सर्वे की तिथि तथा अन्य निर्णय लिए जाएंगे। मीटिंग में कहां से कहां तक भूमि का सर्वे किया जाएगा। इसके बारे में विस्तार से चर्चाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें