शहर सजी गर्म कपड़ों की नेपाली बुद्धिस्ट बाजार। संवाद
लखीमपुर खीरी। ठंड में मेला रोड पर नेपाली ऊनी कपड़ों को बाजार गर्म होने लगा है। ऊन के स्वेटर, टोपी, मफलर और हाथ से बनीं शॉल लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। ये उत्पाद अपनी गुणवत्ता, किफायती कीमत और टिकाऊपन के कारण हर साल सर्दियों में खास लोकप्रिय रहते हैं।
पिछले वर्षों की तुलना में इस साल मांग अधिक देखने को मिल रही है। युवाओं में जैकेट, गर्म टी-शर्ट, विनशीटर की विशेष मांग है। महिलाएं कार्डिगन और ऊनी स्वेटर खरीद रही हैं।
व्यापारियों के अनुसार, इस बार ठंड जल्दी शुरू होने से बिक्री में भी तेजी आई है। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ेगी, इसलिए पिछले साल की अपेक्षा अधिक मुनाफे का अनुमान है।
-
ये है कीमत (रुपये में)
जैकेट :: 1000 से 3000
स्वेटर :: 1200 से 1500 तक
ट्रैक सूट :: 1600 से 2700
शाॅल :: 800 से 1500 तक
मफलर :: 150
कंबल :: 1200 से 2400 तक
लोई :: 500 से 2000 तक
लॉन्ग कोट :: 1800 से 2400 तक
लोअर :: 950 से 1200 तक