फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जर्जर हो गया एएनएम सेंटर, नहीं होता टीकाकरण

विज्ञापन
ग्राम पंचायत उमरा में जर्जर एएनएम सेंटर के चारों तरफ झाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
तिकुनिया। ग्राम पंचायत उमरा तथा बनवीरपुर में बना एएनएम सेंटर जर्जर होकर गिरने की हालत में पहुंच गया है। इसलिए एएनएम वहां बैठकर टीकाकरण नहीं करती है। गर्भवती महिलाओं का प्रसव भी नहीं हो पाता है। ग्रामीणों ने कई बार एएनएम सेंटर का निर्माण कराए जाने की मांग की लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उमरा के प्रधान रामकुमार यादव बताते हैं करीब 15 साल पहले एएनएम सेंटर का निर्माण किया गया था। वह अब जर्जर हो गया है। केंद्र निर्माण के लिए अधिकारियों को कहा गया है। ग्राम पंचायत बनवीरपुर का एएनएम सेंटर भी जर्जर हो गया है।
झाड़-झंखाड और जल भराव के चलते टीकाकरण कार्य नहीं हो पाता है। एएनएम गांव में बैठकर टीकाकरण करती है। ग्राम पंचायत के प्रधान आकाश मित्तल ने बताया की एएनएम सेंटर के बावत परिवार कल्याण महानिदेशक को पत्र भेजा जा गया है, लेकिन कोई अधिकारी यहां झांकने तक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सूचना मिली है। दोनों एएनएम सेंटर की जांच कराई जाएगी। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। धन की मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
डॉ. संतोष गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें