फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लाखों के कपड़ों के साथ नेपाली गिरफ्तार

Mon, 02 Jun 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर अवैध रास्तों से नेपाल के गोदावरी नगर पालिका में लाया गया लाखों का कपड़ा एक घर से पुलिस ने बरामद करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

भारतीय सीमा से लगे कैलाली जिले की मालाखेती पुलिस के डीएसपी रण बहादुर चंद के नेतृत्व में गोदावरी नगर पालिका के वार्ड दो अतरिया की पूर्व सड़क के घर पर छापा मारा गया। यहां किराये का कमरा लेकर रह रहे बेतड़ी पालिका निवासी नवीन कुंवर के कमरे से भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर बगैर कस्टम के लाकर छिपाकर रखा गया 11 सौ मीटर कोट का कपड़ा, 95 थान पैंट के बरामद हुए।
जिसका कोई भी भंसार व कागज वह नहीं दिखा सका। बरामद माल की अनुमानित कीमत 17 लाख रुपये नेपाली आंकी गई। जिसका सीजर बनाकर कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें