फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर काट धड़ से किया अलग: तीन युवकों ने साथ पी शराब, इस बात पर हुआ विवाद; खोपड़ी लेकर थाने जाने लगे दो हत्यारे

Sat, 11 Oct 2025 10:07 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, धनगढ़ी

सार

पुलिस ने रास्ते से दोनों को पकड़ लिया। दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जानकारी हासिल की और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
युवक का सिर किया थड़ से अलग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित जरे गांव में रुपयों के लेन-देन के विवाद में दो युवकों ने एक युवक की हत्या कर दी। उसका सिर धड़ से अलग कर थाने ले जाने लगे। रास्ते में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कैलाली के सुक्खड़ जिले के डीएसपी रमेश दत्त अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार रात घोड़ाघोड़ी नगर पालिका के वार्ड आठ जरे गांव में एक होटल में कुछ लोग शराब पी रहे थे। होटल मालिक केशर सिंह बुढ़ा और दो युवकों के बीच रुपयों को लेकर विवाद हो गया। स्थानीय गांव निवासी बल बहादुर विक और गंगा बुढ़ा ने सुर्खेत के जुरे गांव निवासी 28 वर्षीय केशर सिंह बुढ़ा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद उसके सिर को धड़ से अलग कर हाथ से थाने लेकर जाने लगे। इस बीच पुलिस ने रास्ते से उनको पकड़ लिया। दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के साथ ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने जानकारी हासिल की और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हत्या करने वालों में बल बहादुर भारत के रत्नागिरि में भी किसी को चाकू मारने के मामले में दो साल की सजा काटकर आया है। मृतक युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यहां गांव में रहकर होटल चलाता था, जबकि उसे माता-पिता सुर्खेत जिले के एक गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें