परिजनों के मुताबिक घटना उस समय हुई जब प्रीती अपनी चाची परमजीत कौर के साथ रननगर दवा लेने जा रही थी। तेंदुआ का हमला होते देख चाची ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। प्रीती को लोग जब तक बचा पाते, तब तक तेंदुआ उसे लेकर खेत में जा घुसा। कुछ देर बाद प्रीती का शव खेत से बरामद हुआ।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना रेंजर भूपेंद्र सिंह को दी तो वह मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान चरणजीत सिंह ने बताया कि घटना शाम करीब तीन-चार बजे के आस-पास हुई है। रेंजर ने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए मौके पर छह कैमरे लगाए गए हैं। शुक्रवार को ड्रोन से निगरानी की जाएगी और पिंजरा लगाकर तेंदुआ को कैद किया जाएगा।