फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 72 घंटे के इंतजार के बाद नेपाल-भारत सीमा खुली

Fri, 06 Mar 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा पर पहुंची रोडवेज बसें और गुजरते राहगीर। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
पलिया/गौरीफंटा/संपूर्णानगर। पड़ोसी देश नेपाल में प्रतिनिधि सभा के चुनाव के चलते 72 घंटे तक बंद रही सीमा शुक्रवार को फिर से खुल गई। सीमा खुलते ही गौरीफंटा से बसही तक के इलाकों में वाहनों के हॉर्न और पैदल आवाजाही के साथ पूर्व जैसी चहल-पहल लौट आई।
विज्ञापन

नेपाल में पांच मार्च को हुए मतदान के कारण दो मार्च की रात 12 बजे से सीमा पूरी तरह सील थी। इस दौरान न तो वाहनों को आवाजाही की अनुमति थी और न ही पैदल लोगों का आना-जाना संभव था। सीमा बंद होने के चलते स्थानीय बाजार भी प्रभावित हुए थे। अब सीमा खुलते ही नेपाली नागरिक अपनी दैनिक जरूरतों का सामान खरीदने भारतीय बाजारों में पहुंचे और दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। व्यापारियों का कहना है कि नेपाल से आने वाले ग्राहकों पर ही बाजार की मुख्य गतिविधि निर्भर करती है।
मतगणना भी हुई शुरू-
धनगढ़ी। प्रतिनिधि सभा निर्वाचन के लिए शुक्रवार को कैलाली निर्वाचन क्षेत्र मतगणना शुरू हो गई है। कैलाली जिले के क्षेत्र नंबर एक में रास्वपा के उम्मीदवार कोमल ज्ञवाली 3,508 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि नेपाली कांग्रेस के जनक राज चौधरी को 3,176 वोट मिले हैं। क्षेत्र नंबर दो में एमाले के सूर्य बहादुर थापा 933 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, वहीं कांग्रेस के विजय संवार को 810 और रास्वपा के केपी खनाल को 790 वोट मिले हैं। क्षेत्र नंबर चार में रास्वपा के ख़ेमराज कोइराला को 501 मत मिले हैं। क्षेत्र नंबर पांच में रास्वपा के आनंद कुमार को 10,619 मतगणना में 5,122 वोट मिले हैं। पांचों क्षेत्रों की मतगणना अभी जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें