फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय प्रशासन की सहमति के बाद खुला झूलाघाट पुल का नाका

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल गृह मंत्रालय के आदेश के बाद भारतीय प्रशासन की सहमति के बाद सूदूर पश्चिम प्रदेश के बेतड़ी जिले के झूलाघाट पुल नाका को शनिवार को खोल दिया गया, जबकि त्रिनगर-गौरीफंटा नाका अब भी पूरी तरह से बंद है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद से गौरीफंटा समेत भारत के 26 नाका बंद चल रहे हैं। नेपाल गृह मंत्रालय के आदेश के बाद सुदूर पश्चिम के बंद चल रहे बेतड़ी जिला के झूलाघाट पुल नाका को शनिवार से भारतीय प्रशासन की सहमति से खोल दिया गया। बेतड़ी जिला प्रशासन के अनुसार झूलाघाट पुल नाका को शनिवार सुबह नौ बजे से शाम सवा पांच बजे तक के लिए आने-जाने के लिए खोलने के निर्देश मिले हैं। उधर धनगढ़ी-गौरीफंटा नाका अब भी बंद चल रहा है। यहां भारतीयों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। जिससे उनको दिक्कतों का सामना तो करना पड़ रहा है। नाका खोलने के बाबत दार्चुला के डीएम शरद कुमार पोखरेल व बेतड़ी डीएम मोहनराज जोशी ने बताया कि करीब 11 माह से बंद झूलाघाट पुल नाका को गृह मंत्रालय के निर्णय के बाद भारत व नेपाल प्रशासन की सहमति से खोल दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें