फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल संसद भंग होने के बाद सीमा पर बढ़ाई सतर्कता

विज्ञापन
गौरीफंटा बार्डर का निरीक्षण करते एडीजी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)। नेपाल संसद भंग होने से वहां चल रही उथल पुथल और जगह-जगह प्रदर्शन को लेकर बार्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी के चलते बुधवार को एडीजी पुलिस सत्य नारायण सावंत ने नेपाल के गौरीफंटा बार्डर का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक कर आपसी तालमेल बनाए रखने की बात कही।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब नौ बजे एडीजी सत्य नारायण सावंत दलबल के साथ अचानक बार्डर पर पहुंचे। पुलिस चौकी, कस्टम कार्यालय, एसएसबी चेकपोस्ट, कार्यालय और कोतवाली देखने के बाद नौमेंस लैंड एरिया का निरीक्षण किया। नेपाल बार्डर की तरफ से तैनात एपीएफ पुलिस और हेल्थ कर्मचारियों से भी वार्ता की तो कोरोना और बार्डर से संबंधित पूछताछ की। गौरीफंटा के एसएसबी कैंपस में बैठकर बॉर्डर के अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था संबंधी बैठक की और आपसी तालमेल बनाए रखते हुए कार्य करने को कहा। इससे पहले गौरीफंटा कोतवाली और पुलिस चौकी पर जाकर अभिलेखों का निरीक्षण भी किया। पुलिस अधिकारियों और स्टाफ को बार्डर की एजेंसियों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए। कोतवाली पर उन्हें गार्ड आफ ऑनर भी दिया गया।
-
एसएसबी मुख्यालय पर की बैठक, कानून व्यवस्था की ली जानकारी
महंगापुर। 39वीं वाहिनी एसएसबी गदनियां मुख्यालय पर पहुंचकर एडीजी सत्य नारायण सावंत ने बैठक की। यहां एसएसबी कमानडेंट मुन्ना सिंह ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। बैठक के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ ही बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा । जंगल व अन्य चोर मार्गों के बारे में जानकारी ली और वहां की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें