धनगढ़ी में नेकपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व प्रधानमंत्री एवं संयोजक पुष्प कमल दहल। स्रोत: सोश
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के संयोजक पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड ने शनिवार को धनगढ़ी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में आंदोलन जैसे हालात बन रहे हैं और इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयार रहें।
दो दिवसीय नेकपा प्रथम सम्मेलन और प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रचंड ने कहा कि पूर्व से पश्चिम तक समस्याएं बढ़ रही हैं। आरोप लगाया कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का भी पालन नहीं कर रही और न्यायालय के कामकाज में हस्तक्षेप कर रही है।
उन्होंने विद्यार्थी संगठनों और ट्रेड यूनियनों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाए जाने का भी मुद्दा उठाया। कहा कि सरकार के खिलाफ सभी राजनीतिक दलों, नागरिक समाज और आम लोगों को एकजुट होकर आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा।
कार्यक्रम में सह संयोजक माधव कुमार नेपाल, नारायणकाजी श्रेष्ठ, भीम रावत और रंजिता श्रेष्ठ चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।