फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जियो ट्यूब तकनीक से होगा कटान पर नियंत्रण

Sun, 24 May 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने शनिवार को धौरहरा तहसील क्षेत्र के सुजानपुर में घाघरा नदी पर चल रहे बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को मानसून से पहले सभी कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने नक्शे के माध्यम से परियोजना की जानकारी ली और ग्रामीणों से संवाद कर कार्य से मिलने वाले लाभों के बारे में पूछा। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जियो ट्यूब तकनीक पर आधारित यह परियोजना 434.94 लाख रुपये की है। कार्य दो अप्रैल 2026 से चल रहा है।
उन्होंने बताया कि 830 मीटर लंबाई में नदी के समानांतर जियो ट्यूब बिछाकर कटान रोकने की संरचना तैयार की जा रही है। इसके अलावा एंकरिंग, लांचिंग एप्रन, जियो बैग भराई, गैबियन रोप क्रेट और स्लोप पिचिंग का कार्य भी कराया जा रहा है। करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और शेष कार्य मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। अधिकारियों के अनुसार परियोजना पूरी होने से सुजानपुर और आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ और कटान से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें