फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल प्रशासन ने सीमा सील की अवधि 24 घंटे बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 48 के बजाय 72 घंटे सील रहेगी सीमा
विज्ञापन

धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में आगामी 13 मई को होने वाले स्थानीय तह निर्वाचन को लेकर मंगलवार की रात 12 बजे से 13 मई की रात तक के लिए सीमा को सील किया जाएगा।
विज्ञापन

नेपाल में आगामी 13 मई को स्थानीय तह निर्वाचन के चुनाव होने हैं, जिसको शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 23 अप्रैल को भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच सीमा से लगे कैलाली के धनगढ़ी गोदावरी व कंचनपुर जिले के महेंद्रनगर में बैठक हुई थी। सीमा क्षेत्र में होने वाली अपराधिक गतिविधि, वन्यजीव, शिकार, सीमा अतिक्रमण, पिलर समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई थी। इसमें 13 मई को होने वाले चुनाव को लेकर 48 घंटे पूर्व सीमा सील करने का निर्णय भी दोनों देशों के अधिकारियों ने लिया था। उधर, कैलाली जिला प्रशासन के प्रवक्ता शिवराज जोशी ने बताया कि प्रशासन ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 48 घंटे के बजाय 72 घंटे सीमा सील करने की घोषणा की है, जिसके तहत मंगलवार 10 मई की रात 12 बजे से बॉर्डर बंद हो जाएगा और 13 मई की रात 12 बजे तक सील रहेगा। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहेंगी। इसको लेकर बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को भी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें