फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोकर्णतीर्थ के तट पर पुनर्स्थापित की गई नेहरूजी की प्रतिमा

Wed, 31 Dec 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के शिव मंदिर कॉरिडोर में तीर्थ के तट पर पुनर्स्थापित नेहरू जी की मूर्ति। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में गोकर्ण तीर्थ के पूर्वी छोर पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पुनर्स्थापित की गई है।
विज्ञापन


तीर्थ के चारों ओर 3 मीटर चौड़ा पाथ-वे बनाया जा रहा है। 27 नवंबर को तीर्थ के पूर्वी छोर पर पाथ-वे निर्माण के दौरान छत हटाते समय नेहरू की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई थी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, गौरव मिश्रा, विपुल गुप्ता आदि कांग्रेसियों ने प्रतिमा को पुनर्स्थापित एवं सौंदर्यीकरण कराने की मांग की थी। पहले प्रतिमा पूर्व रुख को थी। पूर्व की ओर बाउंड्रीवॉल होने से पुनर्स्थापना में प्रतिमा का रुख दक्षिण की ओर कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था के जेई नितिन सिंह ने बताया कि प्रतिमा के आसपास सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें