फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी का मेडिकल करने में लापरवाही, सीजेएम ने ईएमओ को तलब किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आरोपी का मेडिकल न करने के मामले में सीजेएम चिंताराम ने जिला चिकित्सालय के डॉ राजेश कुमार को नोटिस जारी करते हुए व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में तलब किया है। इसके साथ ही सीएमओ और डीएम को नोटिस की प्रतिलिपि भेजी है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में आरोपी सिराज, रेहान, खुशबू सहित चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने अदालत में पेश किया। इस दौरान सीजेएम चिंताराम ने जब आरोपियों की चिकित्सीय रिपोर्ट देखनी चाही तो पता चला कि आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण ही नहीं किया गया है। बल्कि ड्यूटी पर तैनात डॉ राजेश कुमार ने जिला कारागार में मेडिकल कराने की बात लिखकर मेडिकल करने की जिम्मेदारी जेल के डॉक्टर के पाले में डाल दी।
अदालत में इससे पहले भी जनवरी महीने में इसी प्रकार का मामला इन्हीं डॉक्टर से संबंधित होने की बात पता चली तो सीजेएम चिंताराम ने विधिक कार्यों की उपेक्षा और लापरवाही बरतने के विषय में नोटिस जारी करते हुए डॉ. राजेश कुमार का जवाब तलब करते हुए सात अप्रैल की सुबह कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति रहने के लिए आदेशित किया है। इस पूरे प्रकरण से सीएमओ और डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें