फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी : सात परीक्षा केंद्रों पर जुटेंगे 3227 अभ्यर्थी

Sat, 02 May 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के अलग-अलग सात केंद्रों पर रविवार को नीट यूजी आयोजित की जाएगी। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसी कैमरों से निगरानी होगी।
विज्ञापन

एक पाली में होने वाली परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। केंद्रों पर जांच के बाद परीक्षा से दो घंटे पहले प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। परीक्षा में कुल 3227 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जैमर भी लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक लखीमपुर खीरी में 480, राजकीय इंटर कॉलेज लखीमपुर खीरी में 384, धर्मसभा इंटर कॉलेज लखीमपुर खीरी में 528, गुरुनानक इंटर कॉलेज लखीमपुर खीरी में 480, युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 395, भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज में 480 तथा अब्दुल कलाम आजाद बालिका इंटर कॉलेज में 480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड, वैध फोटो पहचान पत्र और आवश्यकतानुसार पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ समेत किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आभूषण के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें