फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट : आज आठ केंद्रों पर होगी परीक्षा, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राजकीय पॉलिटेक्निक समेत आठ केंद्राें पर नीट का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। बनाए गए आठों केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा में 3001 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में किसी तरह की कोई अनियमितता न हो इसको लेकर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट आज शहर के अलग-अलग आठ केंद्रों पर होगी। परीक्षा शांतिपूर्वक और निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। परीक्षा राजकीय पॉलिटेक्निक सलेमपुर कोन, युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर, आर्यकन्या इंटर कॉलेज लखीमपुर, गुरुनानक इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज, अबुल कलाम आजाद व राजकीय इंटर कॉलेज में संपन्न कराई जाएगी। सामान्य के लिए तीन घंटे तो वहीं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा अवधि चार घंटे की होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें