फरधान। कस्बा भदूरा में युवा छत्रपति क्रिकेट क्लब के सीजन-तीन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में फरधान और नीमगांव की टीमों के बीच मैच हुआ। इसमें नीमगांव की टीम ने फरधान की टीम को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
मैच में नीमगांव टीम के कप्तान दानिश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। फरधान टीम की शुरुआत अच्छी रही ओपनर जोगिंदर और अयान अच्छी बल्लेबाजी करते अच्छी शुरुआत दी। जोगिंदर 28 रन और अयान ने 17 गेंदों में 44 की पारी खेली। अयान ने 6 गेंदों में छह छक्के मारकर रिकॉर्ड बनाया लिया। फरधान टीम के ललित ने 23 रन बनाए अन्य कोई खिलाड़ी ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। फरधान की टीम निर्धारित 12 में चार विकेट खोकर मात्र 135 बना सकी। दानिश और साहिल ने दो विकेट लिए। 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीमगांव की टीम के ओपनर सुहैल और सद्दाम ने अच्छी शुरुआत दी। नीमगांव की टीम ने ग्यारह ओवर में तीन विकेट खोकर 136 रनों का लक्ष्य बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। फरधान की टीम के गेंदबाजों में शुभम ने दो और अयान ने एक विकेट लिया। नीमगांव टीम के सोहेल को 48 रन और दो विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।