फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में 145 और संपूर्णानगर में 19.60 ग्राम ब्राउन शुगर पकड़ी

Thu, 28 May 2026 10:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
धनगढ़ी में नेपाल पुलिस द्वारा पकड़ी गई ब्राउन शुगर। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी में पुलिस ने एक भारतीय और एक नेपाली युवक को बाइक से 145 ग्राम ब्राउन शुगर ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। ड्रग्स नियंत्रण महेंद्रनगर पुलिस टीम ने धनगढ़ी के कैंपस चौक के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय निराजन ठगुन्ना निवासी धनगढ़ी नेपाल और 28 वर्षीय रिंकल गुप्ता निवासी पलिया, भारत के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि भारतीय युवक सीमा पार से ड्रग्स की खेप लाकर नेपाली युवक को देता था जो इसे स्थानीय ग्राहकों को बेचता था। धनगढ़ी में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद हुई है।
विज्ञापन


संपूर्णानगर। कमलापुर-खजुरिया मार्ग पर चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक किरणपाल सिंह की टीम ने एक बाइक को रोका। जांच के दौरान बाइक सवार के पास से 19.60 ग्राम स्मैक ब्राउन शुगर और दो मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान बसही कॉलोनी निवासी नूर मोहम्मद उर्फ बादशाह के रूप में हुई। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें