शिव मंदिर कॉरिडोर का निरीक्षण करते सीडीओ। प्रशासन
गोला गोकर्णनाथ। सावन से पहले शिव मंदिर काॅरिडोर के आवश्यक निर्माण के लिए सीडीओ और विधायक ने रविवार को निरीक्षण किया। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था से कोई समझौता नहीं होगा। पाथवे, ड्रेनेज और नाली निर्माण हर हाल में पूर्ण कर लें। विधायक अमन गिरी ने कार्यस्थल पर मौजूद अधिकारियों को चेताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बरसात में किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों सुनिश्चित की जाएं। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार सुखबीर सिंह, नायब तहसीलदार सर्वेश यादव और यूपीपीसीएल के अवर अभियंता नितिन कुमार सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।