फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 400 सांपों को पकड़ चुकीं नाजरूननिशा को ही सांप ने काटा

Mon, 15 Jun 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मोटीवेटर के काटता सांप। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
पलियाकलां (खीरी)। इलाके में लोगों को सांपों से बचाने वाली और अब तक करीब 400 सांपों का रेस्क्यू कर चुकीं दुधवा की मोटीवेटर नाजरूननिशा शनिवार को रेस्क्यू के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गईं। पलिया रेंज के अजीत नगर स्थित एक परचून की दुकान में करीब छह फुट लंबा रैट स्नेक (धामन) घुसने से हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचीं नाजरूननिशा ने जैसे ही सांप को पकड़ने का प्रयास शुरू किया, धामन अचानक मुड़ गया और उनके हाथ में काट लिया। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और रेस्क्यू अभियान को बीच में नहीं छोड़ा। दर्द के बावजूद उन्होंने सांप को सुरक्षित काबू में कर लिया। बाद में रेस्क्यू टीम ने धामन को जंगल में छोड़ दिया, जबकि नाजरूननिशा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं।
नाजरूननिशा ने बताया कि वह सांपों के अलावा मगरमच्छ, बड़ी छिपकली, जंगल कैट और फिशिंग कैट जैसे वन्यजीवों को भी सुरक्षित पकड़ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि रैट स्नेक (धामन) पूरी तरह गैर-विषैला सांप होता है और इसमें जहर नहीं होता।
विज्ञापन

उपचार के दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी सांप के काटने पर झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें, बल्कि तुरंत अस्पताल जाकर चिकित्सकीय उपचार कराएं। उनके अनुसार समय पर इलाज ही सर्पदंश से बचाव का सबसे सुरक्षित तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें