फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के छठे दिन पूजी गईं मां कात्यायनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमुपर खीरी। नवरात्र पर्व के छठे दिन मंदिरों में मां कात्यायनी का पूजन हुुआ। शुक्रवार की सुबह से भक्त मंदिर पहुंचने लगे। इससे शहर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ एकत्र हो गई। श्रद्धालुओं ने लाइन लगकर मां का विधि विधान से पूजन कर घर परिवार की खुशहाली के लिए कामना की।
विज्ञापन

शहर के मां संकटा देवी मंदिर, मां बंकटा देवी और माता शीतला देवी मंदिर में सुबह चार बजे से भक्तों के जयकारे गूंजने लगे। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के छठे स्वरूप माता कात्यायनी की विधिवत पूजा की। मां की आराधना कर उन्हें फल, फूल, नौवेद्य, चुनरी अर्पित की। भक्तों के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। उसके बाद भक्तों ने घर पहुंचकर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया।
मोहम्मदी। कस्बे के देवी स्थान मंदिर, छोटी देवी मंदिर और अस्तल मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। देर रात तक भजनों से मां का दरवार गुंजायमान रहा। पुजारी उर्मिलेश मिश्रा ने बताया कि महर्षि कात्यायन ने भगवती की कठोर तपस्या द्वारा माता से पुत्री रूप में अवतरित होने का वरदान प्राप्त किया था। कालांतर में ऋषि के यहां भक्तों के कल्याणार्थ कात्यायनी का प्रादुर्भाव हुआ। मान्यता है कि श्रद्धा पूर्वक इनका जप करने से इच्छा फल की प्राप्ति होती है। कात्यायनी की उपासना से मां का भक्त बड़ी सहजता से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष- इन चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति कर लेता है।
विज्ञापन

मझगईं। शारदीय नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायानी का पूजन हुआ। कस्बा के प्रसिद्ध माता मंजेश्वरी देवी और शिव मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गा। शाम को आरती का आयोजन किया गया। भजन कीर्तन के साथ भक्तों ने मां की आरती की। यहां शिव सिंह बजेठा, नितिन गुप्ता, उदयवीर सिंह, अंजेश्वरी देवी सहित भारी संख्या में भक्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें