फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता.. से गूंज उठा मां का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मां आदि शक्ति के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा का पूजन करने के लिए बुधवार को देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से मां का पूजन किया। शहर के प्राचीन मां संकटा देवी, मां बंकटा देवी एवं माता शीतला देवी मंदिर में सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे। सभी ने विधि विधान से मां का पूजन किया।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व को लेकर बुधवार की सुबह से ही भक्त मां संकटा देवी, मां बंकटा देवी एवं माता शीतला देवी मंदिर पहुंचने लगे। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां का पूजन कर उन्हें पुष्प, फल, नैवेद्य अर्पित कर उनकी आरती उतारी। भक्तों के जयकारों और घंटों की ध्वनि से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। मंदिर पहुंचे भक्तों ने मां के दर्शन कर घर परिवार में शांति और तरक्की की मन्नतें मांगीं। इसके बाद घर जाकर मां दुर्गा सप्तशती का पाठ कर व्रत रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें