गोला के दुर्गा मंदिर में सजी मां की मूर्ति। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। चैत्र नवरात्र पर देवी भक्तों ने षष्टम माता कात्यायनी का विधि विधान से पूजन अर्चन कर विश्व कल्याण की कामना की।
नगर के मां मंगला देवी मंदिर, मुन्नूगंज स्थित मां रक्षा देवी मंदिर, शिवम चौराहा स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर के कपाट भक्तों के दशनार्थ खुले, जहां भक्तों ने दूर से ही मां भगवती का पूजन कर जन कल्याण की कामना की।
इस दिनों कोरोना संक्रमण काल में देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ कम दिख रही है, लेकिन आस्था के साथ देवी भक्त कोरोना महामारी से रक्षा करने के लिए मां भगवती की प्रार्थना कर रहे हैं।संवाद