फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: 20 जनवरी को 16 केंद्रों पर होगी नवोदय की परीक्षा, 8705 विद्यार्थियों में से 80 का होगा चयन

Wed, 17 Jan 2024 12:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

नवोदय विद्यालय में प्रवेश को लेकर हर साल मारामारी रहती है। इस बार भी 8705 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं, जिनमें से महज 80 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में आने वाली 20 जनवरी को नवोदय विद्यालय की परीक्षा होनी है। इसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में सेंटर बनाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। इस बार 16 केंद्रों पर साढ़े आठ हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देंगे। परीक्षा में सिर्फ 80 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। पिछले साल की तरह इस बार किसी गलत बच्चे का प्रवेश न होने पाए, इसको लेकर मंगलवार को आयोजित बैठक में डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को दिशा निर्देश दिए। 

विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले के प्रत्येक विकास खंड में एक-एक परीक्षा केन्द्र व बिजुआ ब्लॉक के दो केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। केंद्रों की निगरानी के लिए फ्लाइंग स्क्वायड की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा ब्लॉकों के खण्ड शिक्षा अधिकारी लगातार केंद्रों की मानीटरिंग और निरीक्षण करते रहेंगे। परीक्षा सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी।

पिछले साल 28 बच्चों का चयन हुआ था निरस्त 
नवोदय विद्यालय में प्रवेश को लेकर हर साल मारामारी रहती है। इस बार भी 8705 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं, जिनमें से महज 80 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए पिछले साल अभिभावकों ने कुछ गड़बड़ियां कीं, जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ा। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल प्रवेश लेने पहुंचे 28 बच्चों का प्रवेश निरस्त कर दिया गया था। नियमत: इस परीक्षा के लिए बच्चा एक बार ही आवेदन कर सकता है, लेकिन कई बार नाम, पिता का नाम, पता आदि दस्तावेजों में छेड़छाड़ करते हुए आवेदन कई बार करा देते हैं।

आधा घंटे पहले दिया जाएगा प्रवेश
जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत छात्र छात्राओं को परीक्षा देने के लिए सेंटरों पर तय समय से करीब आधा घंटा पहले प्रवेश दिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। डीआईओएस ने बताया कि छात्र-छात्राओं को सेंटरों पर 11 बजे से प्रवेश दिया जाने लगेगा। इससे बच्चों को कक्ष और सीट ढूंढने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। बच्चों को कोई समस्या न हो इसको लेकर अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाएगी जो बच्चों की मदद करेंगे। 
विज्ञापन

ये हैं परीक्षा केंद्र
- अजमानी इंटरनेशनल स्कूल लखीमपुर- 872
- जेपी इंटर कॉलेज भितरगांव मोहम्मदी- 509
- कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला - 561
- जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केवलपुरवा नकहा  - 558
- विनायक इंटर कॉलेज बांकेगंज - 451
- दीनदयाल उच्च सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लखीमपुर- 509
- बीबीएलसी इंटर कॉलेज खमरिया - 493
- राजकीय इंटर कॉलेज धौरहरा - 464
- द्वारिका प्रसाद गायत्री देवी इंटर कॉलेज निघासन- 867
- जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज पलिया - 416
- जिला पंचायत इंटर कॉलेज बिजुआ - 312
- जिला पंचायत इंटर कॉलेज भीरा बिजुआ- 334
- नवभारत इंटर कॉलेज महेवागंज फूलबेहड़- 469
- केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज जेबीगंज पसगवां - 484
- राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज मितौली -710
- शांती देवी इंटर कॉलेज रमियाबेहड़ - 606
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें