फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दरोगा ने मांगी रिश्वत, महिला सिपाही बोली- न्याय नहीं मिला तो इस्तीफा देकर कर लूंगी आत्महत्या

Wed, 17 Jan 2024 11:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

गोला कोतवाली के एक दरोगा पर महिला सिपाही ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला सिपाही रामपुर में तैनात है। उसने अपने पति व ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप है कि इसी मामले में चार्जशीट लगाने के नाम पर दरोगा ने उससे रिश्वत मांगी है। 
विज्ञापन
कोतवाली गोला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ निवासी महिला सिपाही ने कोतवाली के एक दरोगा पर मुकदमे में चार्जशीट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। सिपाही ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि न्याय न मिला तो वह नौकरी से इस्तीफा देकर आत्महत्या कर लेगी। महिला सिपाही वर्तमान में रामपुर में तैनात है। 

विज्ञापन

  
एसपी को दिए शिकायती पत्र में महिला सिपाही ने बताया कि उसकी शादी 2019 को बिजनौर जिले के एक गांव में हुई थी। शादी के समय वह और उसका पति रामपुर में तैनात थे। बाद में महिला सिपाही ने पति पर दूसरी शादी करने, जेठ पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाकर नौ लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बिना तलाक के शादी करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

महिला सिपाही ने लगाए ये आरोप 
महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि कोतवाली में तैनात विवेचक दरोगा ने मुकदमे में चार्जशीट लगाने के नाम पर उससे दो लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर दरोगा ने आरोपियों से सांठगांठ कर मुकदमे से धारा 494 का विलोपन कर दिया। पर्याप्त साक्ष्य होते हुए भी उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। इससे वह आहत है। 
विज्ञापन


उत्कर्ष के 55 वर्ष: आभार बरेली... आपने भरोसा जताया, हम आपकी आवाज बने; तस्वीरों में देखें अमर उजाला का सफर

पीड़िता ने न्याय न मिलने पर नौकरी से त्यागपत्र देकर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। सीओ रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस तरह का मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। मामला सामने आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही पुलिस
कोतवाली इलाके में वाहन चोर सक्रिय हैं। पुलिस घटनाओं पर न तो अंकुश लगा पा रही है और न ही खुलासा कर पा रही है। पुलिस अब बाइक चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कर रही है।  तीन दिन पहले कस्बे के पौराणिक श्री धनुष यज्ञ मेले से सूरज मिश्र की बाइक चोरी हो गई थी। 

इस मामले में भंडेवरा निवासी रामकुमार ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दूसरी घटना ट्रॉली चोरी की है। मितौली ग्राम पंचायत के मजरा जमुनहियां निवासी मनीराम की ट्रॉली तीन जनवरी की रात चोरी हो गई थी। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित थाने के चक्कर लगा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें