फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नौतपा ने तपाया... पारा पहुंचा 43 डिग्री पर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नौतपा की तपिश से धरती तप रही है। दोपहर को तेज धूप की वजह से बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को 44 डिग्री के पार होने की आंशका बनी हुई है। दिन भर लू के थपेड़े लोगों के बदन को झुलसा रहे हैं। दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। दिन ढलने के बाद भी गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान रखा। गर्मी बढ़ने के साथ ही निजी व सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। डॉक्टर गर्मी और धूप से बचाव के सुझाव दे रहे हैं।
विज्ञापन


थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहें पानी
जिला अस्पताल के डॉक्टर कर्मवीर सिंह ने बताया कि सावधानी बरतने की जरूरत है। पानी की कमी न होने दें। जहां भी जाएं, पानी साथ लेकर जाएं और थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहें। अगर शरीर में पानी कम हो गया तो डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। दोपहर के समय धूप में न निकलें। अगर निकलना जरूरी है तो शरीर को पूरी तरह कपड़े से ढकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें