फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पाइपलाइन में लीकेज से कई मोहल्लों की जलापूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
पंप चलाने पर पाइप के जोड़ के पास धार बांधकर बहता है पानी संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने से निर्मलनगर, आवास विकास और बेगमबाग आदि मोहल्लों के लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। समस्या समाधान का दावा करने वाले नगर पालिका के जिम्मेदार कई दिन बाद भी जलापूर्ति सुचारू नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही कई मोहल्लों में जलापूर्ति की समस्या भी बढ़ गई है। मोहल्ला निर्मलनगर, हाथीपुर उत्तरी में कई दिन से लोग पानी के लिए परेशान हैं। दिन में सिर्फ आधे से एक घंटा ही पानी आता है। इससे लोगों को बड़ी असुविधा होती है। मोहल्ला बेगमबाग, आवास विकास और कई अन्य स्थानों पर भी लीकेज की वजह से जलापूर्ति प्रभावित है। बेगमबाग में ओवरहेड टैंक परिसर में ही पाइपलाइन में लीकेज की समस्या है। लगातार पानी के बहने से ओवरहेड टंकी परिसर में मिट्टी का कटान और धंसाव हो रहा है, जिससे ओवरहेड टैंक के धंसने का भी खतरा मंडरा रहा है। मलिन बस्ती के पंप के पास की पाइपलाइन में भी लीकेज है।
पालिका के जलकल अभियंता जितेंद्र सिंह ने बताया कि निर्मलनगर में लीकेज सही कराया गया है। पंप के पास की लीकेज भी दुरुस्त कराई जा रही है। बुधवार को आवास विकास, ऑफिसर्स काॅलोनी आदि स्थानों पर लीकेज सही कराया गया है। जलापूर्ति को सुचारू किया जा रहा है। बेगमबाग ओवरहेड टैंक परिसर में मिट्टी डलवाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें