कस्बा में दोस्ताना क्रिकेट मैच किंग खान क्लब नौगवां और त्रिलोकपुर सुपर किंग क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने 20 ओवर में 190 रन बनाए जिससे मैच टाई हो गया।
रविवार को नौगवां के सिद्धबाबा मंदिर के पास कर्बला के मैदान में एक दोस्ताना टी-20 मैच किंग खान नौगवां और त्रिलोकपुर सुपरकिंग के बीच खेला गया। टॉस जीत कर पहले खेलते हुए किंग खान क्लब ने 20 ओवर में 190 रन बनाए। 191 रन के लक्ष्य पीछा करने उतरी त्रिलोकपुर सुपर किंग की टीम ने 20 ओवर में 191 रन बनाए और मैच टाई हो गया। इसमें सुपर किंग के खिलाड़ी रिजवान कुरैशी ने 20 गेंद में तेज 55 रन बनाए। इकलाख ने30 गेंद में 66 रन बनाए। इस मौके पर रामसागर, रहीस खां, शिवनाथ ओझा, रमेश कुमार, फुरकान, दिनेश नाग, नंदकिशोर, वीरू नाग, नीरज चौरसिया, डॉ. शरीफ, जगदीश चौरसिया समेत तमाम लोग मौजूद रहे।