फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से युवक की जान गई

Sun, 05 Apr 2015 07:15 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सुरजीपुरवा में दांतों से बिजली का तार काट रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सुरजीपुरवा निवासी वंशगोपाल ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब एक बजे बिजली आई। केबल में फाल्ट के चलते उसके घर बिजली नहीं आई। वंशगोपाल के 20 वर्षीय पुत्र कल्लू ने बिजली न आने का कारण जानने के लिए बिजली का तार चेक करना शुरू कर दिया। इसी बीच बिजली भी चली गई। कल्लू फाल्ट ढूंढता हुआ घर के बाहर पहुंचा। वहां पर एक केबल का तार कटा देखा और कटे तार को जोड़ने के लिए वह मुंह से केबल के अंदर का तार काटने लगा। इसी बीच बिजली आने से वह उसमें चिपक गया। करीब सात मिनट बाद उसकी मौके पर मौत हो गई। घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें