गोला गोकर्णनाथ। नगर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर पालिका ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था शुरू की दी है। नगर पालिका ने इसके लिए 20 ठेलियों को लगाया गया है।
नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 20 ठेलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि नगर की साफ सफाई उनकी प्राथमिकता में है। प्रत्येक ठेलिया में सूखा, गीला कूड़ा अलग अलग रखने के लिए आठ डस्टबिन हैं। सफाई कर्मी ठेलियां लेकर प्रत्येक वार्ड से डोर टू डोर कूड़ा उठाएंगे। नगरवासियों को चाहिए कि व्यवस्था में सहयोग कर नगर को स्वच्छ बनाने में नगर पालिका का साथ दें। ईओ पीएन दीक्षित ने बताया कि लोग घरों में ही कूड़े का प्रबंधन करें। सूखा और गीला कूड़ा अलग अलग कर सफाई कर्मी को दें।
इस मौके पर प्रधान लिपिक राजेश बाजपेयी, एसआई संदीप कुमार वर्मा, श्रीशचंद त्रिपाठी, वैभव त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, मोहित गिरि, अवधेश कुमार, मुन्नी त्रिपाठी, मीरा मिश्रा आदि मौजूद रहे।