बिजुआ। बिजुआ उपेंद्र में एक ओसीबी मशीन खराब हो जाने के कारण कस्बा समेत दो दर्जन से अधिक गांवों में बीते 24 घंटे से बिजली सप्लाई बंद है। जेई ने बताया कि देर शाम तक बिजली सप्लाई चालू हो जाएगी।
बिजुआ उपकेंद्र में रविवार रात आई खराबी से कई फीडर बंद हो गए, इनकमिंग ओसीबी फुंकने से ठप सप्लाई को सही किया गया। जिससे मालपुर फीडर तो चालू हो गया, लेकिन बिजुआ, पकरिया, सेमरिया फीडर की सप्लाई चालू नहीं हो सकी। जिससे बिजुआ कस्बा समेत आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों में विद्युत सेवा बाधित हो गई। उधर, उपकेंद्र के कर्मचारी इनकमिंग मशीन को ठीक करने के लिए देर रात तक जुटे रहे मगर सोमवार शाम तक मशीन सही न हो सकी।