फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया में दूसरे दिन भी गरजी जेसीबी, हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। रोड चौड़ीकरण होने और शहर में अतिक्रमण के कारण लग रहे जाम को लेकर प्रशासन गंभीर दिखाई दे रहा है। बृहस्पतिवार को सीओ राकेश कुमार नायक के नेतृत्व में भारी पुलिस बल व नगर पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन से चौराहों व मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाया। इसके साथ ही चौराहों पर लगी बैनर होर्डिंग जिनके कारण रास्ता साफ नहीं दिखता था उनको भी हटवा दिया गया।
विज्ञापन

लखीमपुर से दुधवा तक रोड का चौड़ीकरण होने तथा मुख्य मार्गों पर लगातार मिल रही जाम की शिकायतों को देखते हुए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। यह अभियान बुधवार को शुरू किया गया था जिसमें सिनेमा चौराहे से बाईपास रोड का अतिक्रमण हटाया गया था। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी सीओ राकेश कुमार नायक, इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला, नगर पालिका ईओ महेंद्र चौधरी की अगुवाई में अतिक्रमण हटाया गया। इसमें सिनेमा चौराहे से अतिक्रमण हटाने के साथ ही बैनर होर्डिंग को हटवाया। इसके अलावा बाईपास रोड से मेला रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कुछ दुकानदारों ने अपने आप ही अतिक्रमण हटा लिया और जिनकी दुकानों के सामने अतिक्रमण नहीं हटा था उनको जेसीबी मशीन से हटाया गया। प्रशासन के अभियान से बीते दो दिनों से रोड किनारे के दुकानदारों में अफरातफरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें