फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टकराकर मैजिक पलटी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार तीन युवक भीरा मार्ग पर तेज रफ्तार टाटा मैजिक से टकरा गए। हादसे में मैजिक पलटने से उसके चालक की मौत हो गई। वहीं तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के भीरा मार्ग पर ज्ञानपुर गांव के निकट एसके इंटर कॉलेज में राजकीय इंटर कॉलेज का बोर्ड परीक्षा का सेंटर है। शहर के मोहल्ला सलेमपुर कोन निवासी मनीष, शांति नगर निवासी सूर्यकांत और नईबस्ती निवासी शोभित गुरुवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने गए थे। बताते है पेपर देकर तीनों छात्र बगैर हेलमेट के एक ही बाइक से घर की ओर जा रहे थे। इस बीच बाइक समेत तीनों छात्र भीरा हाईवे पर ज्ञानपुर गांव के पास फर्नीचर लादकर बिजुआ की ओर जा रही टाटा मैजिक से टकरा गए। हादसे में टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर रोड के किनारे खाई में पलट गई। पुलिस के मुताबिक हादसे में मैजिक चालक साबिर (20) निवासी गांव शिवालापुरवा और तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों मैजिक चालक साबिर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दो बाइकों की टक्कर में छह
पीलीभीत नेशनल हाईवे पर पचपेड़वा चौराहे के निकट गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे रजागंज और फरधान से परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह छात्र घायल हो गए। घायलों को 108 एबुलेंस से सीएचसी फरधान लाया गया, जहां तीन छात्रों की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे किसान इंटर कॉलेज के छात्र विशाल कुमार, आलोक कुमार और उदय प्रताप सिंह तीनों एक ही बाइक से नेताजी सुभाषचंद बोस इंटर कॉलेज रजागंज से परीक्षा देकर घर वापस आ रहे थे। दशमेेश खालसा इंटर कॉलेज पचतौर के छात्र आरिफ, आदित्य और अंकुश फरधान स्थित किसान इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर वापस घर जा रहे थे। गोला-लखीमपुर मार्ग स्थित पचपेडी़वा चौराहे के पास छात्रों की दोनों बाइकें आमने-सामने से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई वहीं उस पर सवार छात्र आदित्य कुमार (20), आरिफ (19) निवासीगण भल्लिया बुजुर्ग थाना हैदराबाद, अंकुश कुमार (18) निवासी नौवाखेड़ा थाना गोला, विशाल कुमार (18) आलोक कुमार (20) और आनंद कुमार (18) निवासीगण फूटाकुआं थाना फरधान घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर आ गए। इधर सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी फरधान भेजा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने बताया कि आदित्य कुमार, अंकुश कुमार और आरिफ के सर में गंभीर चोटे लगने से हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि विशाल, आलोक कुमार और उदय प्रताप मिश्रा का सीएचसी में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें