मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरी में गन्ने के खेत में राजकुमार (22) का शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी।
मृतक की मां अनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग के चलते राजकुमार की हत्या उसी के साथ उठने-बैठने वाले व्यक्ति ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि मृतक राजकुमार और कलक्टर दोस्त थे। दोनों का एक साथ उठना बैठना था। प्रेम प्रसंग के मामले में कलक्टर ने गन्ने के खेत में ले जाकर गला दबाकर राजकुमार की हत्या कर दी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद