फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के साथ सो रहे पिता की चाकू से गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। गांव लखनियापुर में घर के बाहर बेटे के साथ चारपाई पर सो रहे एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की भनक साथ में सो रहे बेटे को नहीं लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के पास ही छप्पर से रक्तरंजित चाकू बरामद किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए मृतक के तीनों पुत्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव लखनियापुर निवासी रहमत ने बताया कि वह करीब दो साल से पत्नी और बच्चों के साथ अलग घर में रहता है। 50 वर्षीय पिता जाबिर अली, मां शाकरुन बानो दो बेटे रहमत और कल्लू के अलावा उसकी एक बहन साथ में रहती है। रोज की तरह सोमवार रात घर के बाहर खुले में जाबिर अली और उसका छोटा बेटा कल्लू एक साथ चारपाई पर सोए थे। रात करीब एक बजे किसी ने सोते समय जाबिर की गला रेतकर हत्या कर दी। घर वालों के मुताबिक गला रेते जाने के बाद जाबिर चारपाई से उठकर गिड़गिड़ाते हुए घर की तरफ भागा और गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गिड़गिड़ाने की आवाज सुनकर घर के लोग जाग गए। जाबिर के खून बहता देखकर वह लोग घबरा गए। घटना की सूचना मिलने पर सीओ प्रदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस नेे घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी छप्पर से बरामद किया। बड़े बेटे रहमत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। परिवार वालों ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है।
घर में ही छुपा है जाबिर के कत्ल का राज
निघासन। गांव लखनियापुर में जाबिर की गला रेतकर हत्या का राज उसके घर में छुपा है। इस बात से पुलिस भी इनकार नहीं कर रही है। पुलिस को शक है कि जाबिर की हत्या उसके अपनों ने ही की है। पुलिस ने मृतक के तीनों बेटों को हिरासत में लेकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को जाबिर अपने सबसे छोटे बेटे कल्लू के साथ घर के बाहर लेटा था। हत्या के समय कल्लू उसके साथ उसी चारपाई पर सोया था। जाबिर चीख पुकार कर रहा था, लेकिन कल्लू की नींद नहीं खुली। जब जाबिर गिड़गिड़ाता हुआ भागा। तब कल्लू हमलावर को पकड़ने के बजाए अपने बड़े भाई को बुलाने के लिए चला गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कल्लू के कपड़ों में खून के धब्बे भी नहीं थे। बड़ा भाई रहमत अपने घर से आया और खून में लतपथ जाबिर को देखकर बचाने के लिए उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घर के दरवाजे पर खून से सनी धरती देखकर शाकरुन बेहोश होकर गिर पड़ी। हत्या में प्रयोग किया गया चाकू पहले हत्या वाले स्थान पर जमीन पर फेंका गया। बाद में उसे ले जाकर छप्पर में लगा दिया गया। पुलिस ने वह चाकू बड़ी आसानी से बरामद कर लिया और शक होने पर जाबिर के बेटे रहमत,अजमत और कल्लू को हिरासत में लिया है।
हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक के तीनों बेटों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - दिलेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें