फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थप्पड़ मारने से गुस्साए जेठ ने महिला की कांता मारकर की हत्या

विज्ञापन
image description
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र में विवाद के दौरान एक महिला ने जेठ को थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए जेठ ने अनुज बहू के सिर पर कांता मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घर वाले महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली मोहम्मदी के गांव राजापुर बैनी निवासी जितेंद्र उर्फ बड़के मोहम्मदी स्थित एक वर्कशाप पर काम करता है। शाम को वह काम निपटाकर घर लौटा था। बताते हैं कि घर पर छोटा भाई वीरेंद्र नहीं था। वह बाजार सामान लेने गया था। छोटे भाई का तीन साल का पुत्र रो-रहा था, जिसे जेठ ने चुप कराने की कोशिश की, जब वह चुप नहीं हुआ तो उसने छोटी बहू गायत्री देवी से बच्चे को दूध पिलाने की बात कही। बताया जाता है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इस पर गायत्री देवी ने जेठ को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज जेठ घर में रखा कांता उठा लाया और गायत्री देवी (35) के सिर पर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से घर में चीखपुकार मच गई। परिवार के लोग घायल महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने गायत्री देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जेठ को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें