फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-टेंडर निरस्त करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे पालिका सदस्य

विज्ञापन
पलिया तहसील में धरने पर बैठकर प्रदर्शन करते पालिका सदस्य।
विज्ञापन
पलियाकलां। 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त धनराशि से ई-टेंडरिंग में मानक एवं पारदर्शी प्रक्रिया का निर्वहन न करने का आरोप लगाते हुए कुछ पालिका सदस्यों ने टेंडर को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

पालिका सदस्यों का कहना है कि ई-टेंडर प्रक्रिया अवैध एवं विधि विरुद्ध की गई है। धरने पर बैठे सभासदों ने टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा है कि 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से नगर पालिका के द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की अवैध तरीके से विधि विरुद्ध टेंडर प्रक्रिया की गई है, जिसका दुरुपयोग होने की पूरी संभावना है। इस संदर्भ में डीएम को भी शिकायती पत्र सौंपा गया है।
धरना प्रदर्शन पर बैठे पालिका सदस्यों ने ई-टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करते हुए आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान पालिका सदस्य मोहम्मद उस्मान, रजनी नाग, ननकू, दिनेश दिवाकर, धनवती देवी, सदस्य प्रतिनिधि दिनेश यादव आदि कई लोग धरने पर बैठे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें