फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकान, झोपड़ी वालों  को आवास देने की मांग

Mon, 05 Sep 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
घ्‍ाेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाकपा माले और पीपुल्स राइट फोरम ने घेरा विकास भवन
विज्ञापन

 कच्चे मकान और झोपड़ी वालों को आवास देने, मनरेगा मजदूरी का भुगतान करने, साइकिल के लिए लाभार्थियों का पंजीकरण करने आदि मांगों को लेकर भाकपा माले और पीपुल्स राइट फोरम ने विकास भवन को घेर लिया। घेराव से घबराए विकास भवन के अधिकारियों ने तत्काल कच्चे मकान और झोपड़ी वालों को आवास और इंदिरा आवास लाभार्थियों के बकाया भुगतान करने की घोषणा की। 
विकास भवन का घेराव करने से पहले भाकपा माले और पीपुल्स राइट फोरम का अधिकार सम्मेलन हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य सचिव डॉ. बृज बिहारी ने कहा कि आवास के लिए सरकार का चौतरफा घेराव करो और प्रत्येक लाभार्थी के लिए शौचालय जमीन और मनरेगा में रोजगार के लिए निर्णायक आंदोलन की तरफ आगे बढ़ो। कहा कि आवास योजनाएं संस्थागत भ्रष्टाचार की शिकार है। चार ब्लाकों के इस आंदोलन को पूरे जिले में फैलाने के लिए जोरदार प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन को भाकपा माले नेता इंद्रपाल, राम सनेही वर्मा, सुनीला रावत, हरी शंकर आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में मिथुन कुमार, प्रदीप, विमला, मालती, बिट्टू, विक्रम सिंह, सरवर अली, मनीष वर्मा, राजेश कुमार आदि हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें