फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रात के सन्नाटे में सास-बहू ने दिखाई बहादुरी

Sun, 24 May 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चोरी के दौरान घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
खमरिया। शुक्रवार रात राजापुर गांव के लोग गहरी नींद में थे। चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था। इसी बीच घर के भीतर हुई हल्की खटपट ने पूरे गांव को जगा दिया।
विज्ञापन

घर में चोरी करने घुसे चोरों का सामना घर की महिलाओं से हो गया। महिलाओं ने डरने के बजाय बहादुरी दिखाते हुए चोरों का मुकाबला किया और शोर मचाकर पूरे गांव को अलर्ट कर दिया।
परिजनों के मुताबिक, घर में घुसे चोरों की आहट सुशीला पत्नी सुशील और सुंदरा पत्नी सुभाष को हुई। दोनों महिलाएं चुपचाप उठीं और चोरों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ गईं। महिलाओं ने बिना किसी शस्त्र के चोरों से भिड़ते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद बाकी लोग भी आ गए। ग्रामीणों के मुताबिक गांव और आसपास के इलाकों में बीते कई दिनों से चोरी की घटनाएं हो रही थीं।
विज्ञापन

-
पिटाई के दौरान मुन्नीलाल ने बताए थे भागे साथियों के नाम
लखीमपुर खीरी। राजापुर गांव में ग्रामीणों की पिटाई से बदमाश की मौत के बाद पुलिस भागे दो आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।ग्रामीणों का कहना है कि पकड़े गए बदमाश मुन्नीलाल ने पिटाई के दौरान अपने भागे साथियों के नाम बताए थे। पुलिस के अनुसार, कुछ महीने पहले सीतापुर पुलिस ने उसे चोरी के मामले में गिरफ्तार भी किया था। आरोपी सोनेलाल भी हिस्ट्रीशीटर है, जबकि सागर के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है।

कई साल पहले बदमाश सोनेलाल के चाचा की भी पिटाई से हुई थी मौत

चोरी सहित अन्य घटनाओं में शामिल बदमाश संगठित गिरोह बनाकर घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक, सोनेलाल का चाचा मतऊ भी तीन-चार साल पहले खमरिया क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने गया था। घटना को अंजाम दे पाता इससे पहले ही घर के लोग जाग गए और बदमाश मतऊ को पकड़ लिया। ग्रामीणों की पिटाई से मतऊ की भी मौत हो गई थी।

चोरी के दौरान घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद

चोरी के दौरान घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें