फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ई-स्कूटी पर सवार मां-बेटी को ट्रक ने रौंदा, मौत

Wed, 25 Mar 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
फोटो:- मृतक शिवानी
विज्ञापन
निघासन/रमियाबेहड़। पढ़ुआ थाना क्षेत्र में बुधवार को गन्ने से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ई-स्कूटी में सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गईं। ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुद्धापुरवा गांव निवासी भोला देवी (45) पत्नी रविप्रकाश अपनी 18 वर्षीय पुत्री शिवानी के साथ ई-स्कूटी से ढखेरवा चौराहा स्थित बैंक गई थीं। काम निपटाने के बाद दोनों घर लौट रही थीं। धौरहरा मार्ग पर तकिया ताल के पास पीछे से आ रहे गन्ना भरे ट्रक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां-बेटी सड़क पर गिर गईं और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पढ़ुआ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा, ढखेरवा चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह व एसआई जुबेर अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रक बेलवापुरवा सेंटर से गन्ना लेकर खमरिया मिल जा रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित पहले तो मौके से भाग निकला, लेकिन रमियाबेहड़ के पास ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। आस-पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।

फोटो:- मृतक शिवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें