लखीमपुर खीरी। जिले में 1406 रिक्त पदों में 1265 पर सहायिका चयन हो गया। ऐसे में 141 पद रिक्त रह गए। विभागीय अफसरों ने बताया कि इन रिक्त पदों से कोई भी आवेदन नहीं आए थे। आरक्षण से विभिन्न आवेदन होने की दशा में सहायिकाओं का चयन नहीं हो सका।
जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि चयन समिति ने अभिलेखों के आधार पर प्रथम वरीयता का चयन किया गया। बांकेगंज में 113 के सापेक्ष 106, बेहजम में 101 के सापेक्ष 99, बिजुआ में 111 के सापेक्ष 105 और धौरहरा में 44 के सापेक्ष 41 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहायिकाओं का चयन किया गया है।
ईसानगर में 113 रिक्त के सापेक्ष 110, कुंभी गोला में 38 के सापेक्ष 34, लखीमपुर में 112 के सापेक्ष 107, लखीमपुर शहर में 21 रिक्त पदों के सापेक्ष 20 केन्द्रों पर चयन किया गया है। मितौली में 91 रिक्त सीटों के सापेक्ष 87 पर चयन हुआ है। मोहम्मदी में 76 रिक्त सीटों के सापेक्ष 65 पर चयन किया गया है, नकहा में 71 सीट के सापेक्ष 69 का चयन, निघासन में 210 सीटों के सापेक्ष 172 चयन किए गए हैं।
पलिया में 109 सीटों के सापेक्ष 82 सीटों पर चयन हुआ, पसगवां में 99 रिक्त सीटों में से 76 पर चयन हुआ। फूलबेहड़ में 43 सीटों में से 41 पर और रमियाबेहड़ में से 51 सीटों पर चयन किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि चयनित आंगनबाड़ी सहायिका की सूची एनआईसी पोर्टल, बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय ब्लाक और विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में चस्पा कर दी गई है।