फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत

Tue, 23 Jun 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामापुर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे में पति और पांच वर्षीय पुत्र सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम सकेथू निवासी राकेश कुमार रिश्तेदारी में आयोजित अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय वह अपनी पत्नी सुनीता, पांच वर्षीय पुत्र शिवम और एक वर्षीय बेटी के साथ बाइक से गांव जा रहे थे।
रामापुर कस्बे के पास लखीमपुर से नकहा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर पीछे बैठी सुनीता और उनकी गोद में मौजूद एक वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश कुमार और उनका पांच वर्षीय पुत्र शिवम सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रामापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें