रमियाबेहड़। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव मल्लबेहड़ निवासी राजकुमारी (50) पत्नी राजकुमार की मंगलवार को मल्लबेहड़ पानी टंकी के पास बुलेट बाइक की टक्कर से मौत हो गई।
राजकुमारी सुबह करीब नौ बजे जलाने के लिए लकड़ियां बीनने जा रही थीं। इसी दौरान लखीमपुर से ढखेरवा की ओर जा रही तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सीओ निघासन शिवम कुमार ने बताया कि बुलेट बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है।