फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुबह की धुंध से थमी रफ्तार, दो दिन और सताएगा कोहरा

Mon, 16 Nov 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शहर में सुबह कुछ इस तरह छाई रही धुंध। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तराई में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सोमवार सुबह शहर समेत आसपास के इलाकों में धुंध छाई रही। ठंडी हवाओं से लोगों को ठिठुरन महसूस हुई और सड़कों पर दृश्यता प्रभावित रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को जिले में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। नवंबर का दूसरा पखवाड़ा शुरू होने के साथ ही सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है।
लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। ग्रामीण इलाकों में ठंड से बचने के लिए अलाव जलाए जा रहे हैं। सुबह की सैर और जरूरी कामों से निकलने वालों को ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में सुबह नौ बजे तक कोहरा रहा, इसके बाद मौसम खुल गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार सुबह दृश्यता कम हो सकती है। इससे खासकर हाईवे और ग्रामीण मार्गों पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें