फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लोक अदालत में 80 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण

Sat, 14 Mar 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले शनिवार को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 80,431 मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते और जुर्म इकबाल के आधार पर किया गया।
विज्ञापन

जिला जज शिवकुमार सिंह ने कहा कि आपसी सामंजस्य समाज के लिए अनिवार्य है और सुलह के जरिये ही स्थायी शांति संभव है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुशवाहा ने बताया कि सिविल कोर्ट की विभिन्न अदालतों में 8,131 मामलों का निस्तारण हुआ। वहीं राजस्व अदालतों में 71,795 और बैंकों के एनपीए बकाया से जुड़े 1,339 मामलों का समाधान किया गया।
लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से जुड़े 126 मामलों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में बीमा कंपनियों और वाहन स्वामियों से 6 करोड़ 92 लाख 38 हजार 968 रुपये का मुआवजा दिलाया गया। इनमें 95 मोटर दुर्घटना दावे और 31 एफडीआर व पेमेंट रिलीज के मामले शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें