फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 40 हजार से ज्यादा बच्चों को नहीं मिल पाएगा डीबीटी का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्रीष्मावकाश के बाद जून के अंतिम सप्ताह में परिषदीय स्कूल खुल जाएंगे। स्कूल खुलने से पहले बच्चों को यूनिफॉर्म और जूते-मोजे के लिए धनराशि भेजी जानी है, लेकिन 40 हजार बच्चों को डीबीटी का लाभ नहीं मिल पाएगा। उनके आधार कार्ड नहीं बने हैं। आधार कार्ड के बिना डीबीटी का लाभ देना बेसिक शिक्षा विभाग के सामने भी चुनौती है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को हर साल नई यूनिफॉर्म के लिए 1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से दिए जाते हैं। शिक्षक प्रवेश लेते समय बच्चे और माता पिता का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो, जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी कागजात मांगे जाते हैं। डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। पोर्टल पर डाटा फीड होने के बाद शासन की ओर से डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी जाती है।
1200 रुपये से 600 रुपये यूनिफार्म के लिए, स्कूल बैग के लिए 175, जूते-मोजे के लिए 125, स्वेटर के लिए 200 और स्टेशनरी के लिए 100 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि पहले उन्हीं बच्चों के अभिभावकों को मिलती है, जिनका आधार नंबर उपलब्ध होता है।
विज्ञापन

बताते हैं कि अभी तक 44477 छात्र-छात्राओं के पास आधार कार्ड नहीं है। इस वजह से दिक्कत आ रही है। हाल ही में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें सबसे ज्यादा खीरी के बच्चों के पास आधारकार्ड न होने की बात कही गई है।
उन्होंने बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि आधार सत्यापन जल्द से जल्द पूरा कराएं, ताकि बच्चों को समय से सहायता राशि उपलब्ध कराई जा सके।

बच्चों के आधारकार्ड बनाने को लेकर बीआरसी पर मशीनें उपलब्ध रहती हैं। अभिभावक बच्चों को बीआरसी या जहां भी आधार बन रहे हों, वहां से बनवाकर स्कूल में जमा कर दें। ताकि उनका डाटा जल्द से जल्द फीड कराया जा सके।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें